• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Watch YouTube Videos
  • English Website
  • About Us
  • Contact Us

Sharmishtha Academy

Home » झारखंड का भूगोल MCQs » झारखंड की नदी घाटी परियोजनाएं MCQs

झारखंड की नदी घाटी परियोजनाएं MCQs

March 16, 2022 by Editorial Team

झारखण्ड सामान्य
ज्ञान Course
(हिंदी)

  • 98 in-depth video lessons
  • 2200+ MCQs eBook (Hindi)
Learn More

Contact for Jharkhand GK Course and Notes: 89368 67442

विषयझारखंड सामान्य ज्ञान
अध्यायझारखंड की नदी घाटी परियोजनाएं MCQs
माध्यमहिंदी
बहु विकल्पीय प्रश्नो की संख्या 20

झारखंड की नदी घाटी परियोजनाएं MCQs(Q1). भारत की पहली बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना का नाम क्या था ?

(A). स्वर्णरेखा नदी परियोजना
(B). उत्तरी कोयल परियोजना
(C). दामोदर नदी घाटी परियोजना
(D). मयूराक्षी परियोजना

View Answer

Answer: (C). दामोदर नदी घाटी परियोजना

Explanation:

#. दामोदर नदी घाटी परियोजना भारत की पहली बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना थी |

(Q2). स्वर्णरेखा नदी परियोजना से कितनी क्षमता का विद्युत उत्पादन किया जाता है ?

(A). 100 मेगावाट
(B). 200 मेगावाट
(C). 500 मेगावाट
(D). 300 मेगावाट

View Answer

Answer: (B). 200 मेगावाट

Explanation:

#. स्वर्णरेखा नदी परियोजना से 200 मेगावाट क्षमता का बिजली उत्पादन किया जाता है |

(Q3). दामोदर नदी घाटी परियोजना किस साल शुरू की गई थी ?

(A). 1948
(B). 1950
(C). 1947
(D). 1952

View Answer

Answer: (A). 1948

Explanation:

#. वर्ष 1948 में दामोदर नदी घाटी परियोजना प्रारंभ की गई थी |

(Q4). स्वर्णरेखा नदी परियोजना किस वर्ष शुरू की गई थी ?

(A). 1982-83
(B). 1983-83
(C). 1980-81
(D). 1984-85

View Answer

Answer: (A). 1982-83

Explanation:

#. स्वर्णरेखा नदी परियोजना उन्हें सब 1982-83 में शुरू की गई थी |

(Q5). दामोदर नदी घाटी परियोजना किन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है ?

(A). झारखंड और उड़ीसा
(B). झारखंड और पश्चिम बंगाल
(C). पश्चिम बंगाल और बिहार
(D). झारखंड और बिहार

View Answer

Answer: (B). झारखंड और पश्चिम बंगाल

Explanation:

#. दामोदर नदी घाटी परियोजना झारखंड और पश्चिम बंगाल की संयुक्त परियोजना है |

(Q6). निम्नलिखित में से कितने क्षेत्र में दामोदर नदी घाटी परियोजना के द्वारा सिंचाई की जाती है ?

(A). 8 लाख हेक्टेयर
(B). 6 लाख हेक्टेयर
(C). 15 लाख हेक्टेयर
(D). 10 लाख हेक्टेयर

View Answer

Answer: (A). 8 लाख हेक्टेयर

Explanation:

#. दामोदर नदी घाटी परियोजना के द्वारा 8 लाख हेक्टेयर के क्षेत्र में सिंचाई की जाती है |

(Q7). निम्नलिखित में से कौन सी परियोजना अमेरिका की टेनेसी घाटी परियोजना से प्रेरित है ?

(A). स्वर्णरेखा नदी परियोजना
(B). मयूराक्षी परियोजना
(C). दामोदर नदी घाटी परियोजना
(D). उत्तरी कोयल परियोजना

View Answer

Answer: (C). दामोदर नदी घाटी परियोजना

Explanation:

#. दामोदर नदी घाटी परियोजना अमेरिका के टेनेसी घाटी परियोजना से प्रेरित होकर निर्माण करवाई गई थी |

(Q8). निम्नलिखित में से कितने मेगावाट बिजली का उत्पादन दामोदर नदी घाटी परियोजना के द्वारा किया जाता है ?

(A). 1100 मेगावाट
(B). 1000 मेगावॉट
(C). 1200 मेगावाट
(D). 900 मेगावाट

View Answer

Answer: (C). 1200 मेगावाट

Explanation:

#. दामोदर नदी घाटी परियोजना के द्वारा 1200 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है |

(Q9). निम्नलिखित में से किस वर्ष दामोदर घाटी निगम की स्थापना की गई थी ?

(A). 1956
(B). 1948
(C). 1967
(D). 1947

View Answer

Answer: (B). 1948

Explanation:

#. दामोदर घाटी निगम की स्थापना 1948 में की गई थी |

(Q10). निम्नलिखित में से किस स्थान पर दामोदर घाटी निगम की मुख्यालय स्थित है ?

(A). पटना
(B). धनबाद
(C). कोलकाता
(D). रांची

View Answer

Answer: (C). कोलकाता

Explanation:

#. दामोदर घाटी निगम का मुख्यालय कोलकाता में स्थित है |

(Q11). दामोदर नदी घाटी परियोजना के अंतर्गत बनाए गए बड़े बांधों की कुल संख्या

(A). 8
(B). 5
(C). 11
(D). 9

View Answer

Answer: (A). 8

Explanation:

#. इस योजना के अंतर्गत 8 बड़े बांधों का निर्माण करवाया गया है |

(Q12). मयूराक्षी परियोजना इन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है

(A). झारखंड और पश्चिम बंगाल
(B). झारखंड और छत्तीसगढ़
(C). झारखंड और उत्तर प्रदेश
(D). झारखंड और उड़ीसा

View Answer

Answer: (A). झारखंड और पश्चिम बंगाल

Explanation:

#. मयूराक्षी परियोजना झारखंड और पश्चिम बंगाल की संयुक्त परियोजना है |

(Q13). मयूराक्षी नदी पर बांध बनाया गया है

(A). अमेरिका के सहयोग से
(B). रूस के सहयोग से
(C). जापान के सहयोग से
(D). कनाडा के सहयोग से

View Answer

Answer: (D). कनाडा के सहयोग से

Explanation:

#. मयूराक्षी नदी पर बने हुए बांध का नाम है कनाडा बांध जिसे कनाडा देश के सहयोग से बनाया गया है |

(Q14). अमानत बराज परियोजना से संबंधित झारखंड राज्य का जिला

(A). लातेहार
(B). गढ़वा
(C). पलामू
(D). चतरा

View Answer

Answer: (C). पलामू

Explanation:

#. पलामू जिला अमानत बराज परियोजना से संबंधित है |

(Q15). देवघर जिले से संबंधित परियोजना का नाम

(A). अमानत बराज परियोजना
(B). पुनासी परियोजना
(C). कोनार सिंचाई परियोजना
(D). गुमानी परियोजना

View Answer

Answer: (B). पुनासी परियोजना

Explanation:

#. पुनासी परियोजना देवघर जिले से जुड़ी हुई है |

(Q16). गुमानी बराज परियोजना से संबंधित कौन से जिले हैं ?

(A). देवघर और पलामू
(B). देवघर एवं दुमका
(C). हजारीबाग और गिरिडीह
(D). साहिबगंज एवं पाकुड़

View Answer

Answer: (D). साहिबगंज एवं पाकुड़

Explanation:

#. गुमानी बराज परियोजना से संबंधित जिला साहिबगंज एवं पाकुड़ है |

(Q17). अजय बराज परियोजना से संबंधित कौन से जिले हैं ?

(A). देवघर और दुमका
(B). पलामू और लातेहार
(C). हजारीबाग और गिरिडीह
(D). गढ़वा और पलामू

View Answer

Answer: (A). देवघर और दुमका

Explanation:

#. देवघर और दुमका जिला अजय बराज परियोजना से संबंधित है |

(Q18). कोनार सिंचाई योजना किस नदी पर बनाई गई है ?

(A). अमानत
(B). गुमानी
(C). कोनार
(D). अजय

View Answer

Answer: (C). कोनार

Explanation:

#. कोनार सिंचाई योजना से संबंधित नदी कोनार है |

(Q19). कौन सा जिला कोनार सिंचाई योजना से संबंधित है ?

(A). हजारीबाग
(B). दुमका
(C). पलामू
(D). देवघर

View Answer

Answer: (A). हजारीबाग

Explanation:

#. कोनार सिंचाई योजना से संबंधित जिला हजारीबाग है |

(Q20). अमानत बराज परियोजना किस नदी से संबंधित है ?

(A). दामोदर
(B). मयूराक्षी
(C). स्वर्णरेखा
(D). अमानत

View Answer

Answer: (D). अमानत

Explanation:

#. अमानत बराज परियोजना से संबंधित अमानत नदी है |

इस पेज को english में पढ़ने के लिए इस link पर क्लिक करे

All Other Related Chapters

  • झारखंड में कृषि MCQs
  • झारखंड की जलवायु MCQs
  • झारखंड में आपदा प्रबंधन और पर्यावरण MCQs
  • झारखंड के जंगल MCQs
  • झारखंड का भौगोलिक परिचय MCQs
  • झारखंड की भूवैज्ञानिक संरचना और भूतल स्वरूप MCQs
  • झारखंड के गर्म जलकुंड MCQs
  • झारखंड की सिंचाई प्रणाली MCQs
  • झारखंड की नदियाँ MCQs
  • झारखंड की मिट्टी MCQs
  • झारखण्ड के जलप्रपात MCQs
  • झारखंड के वन्यजीव अभयारण्य MCQs

Filed Under: झारखंड का भूगोल MCQs

Primary Sidebar

Search

Footer

Important Link

  • Watch YouTube Videos
  • English Website

Link

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Search

Copyright © 2025 Sharmishtha Academy | All rights reserved.