• Skip to main content
  • Skip to footer
  • Home
  • Watch YouTube Videos
  • English Website
  • About Us
  • Contact Us

Sharmishtha Academy

झारखंड का भूगोल MCQs

झारखंड में आपदा प्रबंधन और पर्यावरण MCQs

March 15, 2022 by Editorial Team

झारखण्ड सामान्य
ज्ञान Course
(हिंदी)

  • 98 in-depth video lessons
  • 2200+ MCQs eBook (Hindi)
Learn More

Contact for Jharkhand GK Course and Notes: 89368 67442

विषयझारखंड सामान्य ज्ञान
अध्यायझारखंड में आपदा प्रबंधन और पर्यावरण MCQs
माध्यमहिंदी
बहु विकल्पीय प्रश्नो की संख्या 13

झारखंड में आपदा प्रबंधन और पर्यावरण MCQs(Q1). झारखंड राज्य को भूकंप आपदा के दृष्टिकोण से किस क्षेत्र में रखा गया है ?

(A). न्यून जोखिम
(B). मध्यम जोखिम
(C). उच्च जोखिम
(D). इनमें से कोई नहीं

View Answer

Answer: (A). न्यून जोखिम

Explanation:

#. झारखंड राज्य भूकंप संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से न्यून जोखिम क्षेत्र में आता है |

(Q2). झारखंड राज्य का कौन सा क्षेत्र सर्वाधिक भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में आता है ?

(A). लातेहार
(B). गोड्ड़ा
(C). पलामू
(D). देवघर

View Answer

Answer: (B). गोड्ड़ा

Explanation:

#. गोड्ड़ा जिला भूकंप से प्रभावित होने वाला क्षेत्र है |

(Q3). झारखंड राज्य का कौन सा क्षेत्र है जो भूकंप के लिए संवेदनशील माना जाता है ?

(A). कोडरमा
(B). दुमका
(C). साहिबगंज
(D). धनबाद

View Answer

Answer: (C). साहिबगंज

Explanation:

#. झारखंड राज्य का साहिबगंज जिला भूकंप के दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना जाता है |

(Q4). झारखंड के कितने जिले बाढ़ की समस्या से ग्रसित रहते हैं ?

(A). 10
(B). 11
(C). 8
(D). 9

View Answer

Answer: (B). 11

Explanation:

#. झारखंड के 11 जिलों में बाढ़ की समस्या होती है |

(Q5). झारखंड का कौन सा जिला सूखे से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है ?

(A). पलामू
(B). रामगढ़
(C). रांची
(D). खूंटी

View Answer

Answer: (A). पलामू

Explanation:

#. झारखंड का पलामू जिला सूखे से प्रभावित होता है |

(Q6). निम्नलिखित में से किस वर्ष झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया गया ?

(A). 2008
(B). 2012
(C). 2010
(D). 2016

View Answer

Answer: (C). 2010

Explanation:

#. 28 मई 2010 को झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया गया |

(Q7). निम्नलिखित में से कौन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अध्यक्ष होता है ?

(A). मुख्यमंत्री
(B). राज्यपाल
(C). राज्य के मुख्य सचिव
(D). इनमें से कोई नहीं

View Answer

Answer: (A). मुख्यमंत्री

Explanation:

#. मुख्यमंत्री राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष होते हैं |

(Q8). निम्नलिखित में से कितने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य होते हैं ?

(A). 8
(B). 10
(C). 9
(D). 5

View Answer

Answer: (C). 9

Explanation:

#. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में कुल सदस्यों की संख्या 9 होती है |

(Q9). निम्नलिखित में से किस वर्ष झारखंड राज्य आपदा विभाग का गठन किया गया ?

(A). 2002
(B). 2004
(C). 2016
(D). 2018

View Answer

Answer: (B). 2004

Explanation:

#. झारखंड राज्य आपदा विभाग का गठन वर्ष 2004 में किया गया था |

(Q10). निम्नलिखित में से किस वर्ष झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गई ?

(A). 2001
(B). 2005
(C). 2020
(D). 2019

View Answer

Answer: (A). 2001

Explanation:

#. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी |

(Q11). झारखंड ऊर्जा नीति घोषणा की जाने की वर्ष

(A). 2012
(B). 2011
(C). 2009
(D). 2010

View Answer

Answer: (A). 2012

Explanation:

#. वर्ष 2012 में झारखंड ऊर्जा नीति की घोषणा की गई |

(Q12). झारखंड राज्य जल नीति लागू की जाने की वर्ष

(A). 2014
(B). 2011
(C). 2005
(D). 2010

View Answer

Answer: (B). 2011

Explanation:

#. झारखंड राज्य में जल नीति वर्ष 2011 में लागू की गई थी |

(Q13). झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एजेंसी का गठन किया जाने वाला वर्ष

(A). 2005
(B). 2001
(C). 2005
(D). 2010

View Answer

Answer: (B). 2001

Explanation:

#. झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एजेंसी का गठन वर्ष 2001 में किया गया था |

इस पेज को english में पढ़ने के लिए इस link पर क्लिक करे

All Other Related Chapters

  • झारखंड में कृषि MCQs
  • झारखंड की जलवायु MCQs
  • झारखंड के जंगल MCQs
  • झारखंड का भौगोलिक परिचय MCQs
  • झारखंड की भूवैज्ञानिक संरचना और भूतल स्वरूप MCQs
  • झारखंड के गर्म जलकुंड MCQs
  • झारखंड की सिंचाई प्रणाली MCQs
  • झारखंड की नदी घाटी परियोजनाएं MCQs
  • झारखंड की नदियाँ MCQs
  • झारखंड की मिट्टी MCQs
  • झारखण्ड के जलप्रपात MCQs
  • झारखंड के वन्यजीव अभयारण्य MCQs

झारखंड की जलवायु MCQs

March 15, 2022 by Editorial Team

झारखण्ड सामान्य
ज्ञान Course
(हिंदी)

  • 98 in-depth video lessons
  • 2200+ MCQs eBook (Hindi)
Learn More

Contact for Jharkhand GK Course and Notes: 89368 67442

विषयझारखंड सामान्य ज्ञान
अध्यायझारखंड की जलवायु MCQs
माध्यमहिंदी
बहु विकल्पीय प्रश्नो की संख्या 22

झारखंड की जलवायु MCQs(Q1). झारखंड राज्य किस कटिबंध में है ?

(A). उत्तरी शीत कटिबन्ध
(B). उत्तरी शीतोष्ण कटिबन्ध
(C). उष्ण कटिबन्ध
(D). दक्षिणी शीतोष्ण कटिबन्ध

View Answer

Answer: (C). उष्ण कटिबन्ध

Explanation:

#. झारखंड राज्य एक उष्णकटिबंधीय क्षेत्र है |

(Q2). झारखंड राज्य में किस महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है ?

(A). मई
(B). अप्रैल
(C). जून
(D). जुलाई

View Answer

Answer: (A). मई

Explanation:

#. झारखंड में मई महीने में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है |

(Q3). झारखंड में पाया जाने वाला औसत तापमान कितना है ?

(A). 20 °C
(B). 25 °C
(C). 30 °C
(D). 35 °C

View Answer

Answer: (B). 25 °C

Explanation:

#. झारखंड में औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है |

(Q4). झारखंड राज्य में मासिक औसत तापमान कितना रहता है ?

(A). 35 °C से 45 °C
(B). 45 °C से 45 °C
(C). 25 °C से 45 °C
(D). 29 °C से 45 °C

View Answer

Answer: (D). 29 °C से 45 °C

Explanation:

#. झारखंड राज्य का मासिक औसत तापमान 29 °C से 45 °C के बीच में हमेशा रहता है |

(Q5). राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के अनुसार झारखंड राज्य को कितने जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है ?

(A). 6
(B). 5
(C). 4
(D). 3

View Answer

Answer: (D). 3

Explanation:

#. इस संस्थान के अनुसार झारखंड राज्य को तीन जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है |

(Q6). झारखंड में किस महीने के बीच में ग्रीष्म ऋतु पाई जाती है ?

(A). मार्च से मध्य जून
(B). अप्रैल से अगस्त
(C). मार्च से जुलाई
(D). फरवरी से मई

View Answer

Answer: (A). मार्च से मध्य जून

Explanation:

#. झारखंड में मार्च से मध्य जून तक ग्रीष्म ऋतु पाई जाती है |

(Q7). निम्नलिखित में से किस स्थान पर झारखंड में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है ?

(A). जमशेदपुर
(B). बोकारो
(C). धनबाद
(D). रांची

View Answer

Answer: (A). जमशेदपुर

Explanation:

#. झारखंड के जमशेदपुर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है |

(Q8). निम्नलिखित में से कितनी झारखंड राज्य की वार्षिक वर्षा का अंतराल है ?

(A). 100 से 200 cm
(B). 50 से 100 cm
(C). 150 से 250 cm
(D). 100 से 300 cm

View Answer

Answer: (A). 100 से 200 cm

Explanation:

#. झारखंड में वार्षिक वर्षा का अंतराल 100 से 200 cm के बीच में है |

(Q9). निम्नलिखित में से किस महीने झारखंड राज्य में आम्र वर्षा होती है ?

(A). अप्रैल
(B). मई
(C). जून
(D). जुलाई

View Answer

Answer: (B). मई

Explanation:

#. झारखंड में आम्र वर्षा मई महीने में होती है |

(Q10). निम्नलिखित में से कौन झारखंड राज्य का ऐसा जिला है जहां पर सबसे ज्यादा वर्षा होती है ?

(A). देवघर
(B). हजारीबाग
(C). दुमका
(D). पलामू

View Answer

Answer: (B). हजारीबाग

Explanation:

#. झारखंड के हजारीबाग में सबसे ज्यादा वर्षा होती है |

(Q11). झारखंड में वर्षा ऋतु का महीना

(A). जून से अक्टूबर
(B). मई से अक्टूबर
(C). जून से सितम्बर
(D). अप्रैल से नवंबर

View Answer

Answer: (A). जून से अक्टूबर

Explanation:

#. झारखंड राज्य में वर्षा ऋतु जून से अक्टूबर तक रहती है |

(Q12). झारखंड राज्य का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र

(A). नेतरहाट का पठार
(B). चाईबासा का मैदान
(C). गिरिडीह
(D). चतरा

View Answer

Answer: (A). नेतरहाट का पठार

Explanation:

#. झारखंड में सर्वाधिक वर्षा नेतरहाट के पठारी क्षेत्र में होती है |

(Q13). झारखंड राज्य में इस महीने से वर्षा ऋतु प्रारंभ होती है ?

(A). अप्रैल
(B). मई
(C). मध्य जून
(D). जुलाई

View Answer

Answer: (C). मध्य जून

Explanation:

#. झारखंड में वर्षा ऋतु का आरंभ मध्य जून से होता है |

(Q14). झारखंड का सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र

(A). देवघर
(B). हजारीबाग
(C). लोहरदगा
(D). चाईबासा का मैदान

View Answer

Answer: (D). चाईबासा का मैदान

Explanation:

#. झारखंड में सबसे कम वर्षा चाईबासा के मैदानी क्षेत्र में होती है |

(Q15). झारखंड में कुल वर्षा का कितना प्रतिशत वर्षा ऋतु में बारिश हो जाती है ?

(A). 40%
(B). 80%
(C). 50%
(D). 90%

View Answer

Answer: (B). 80%

Explanation:

#. झारखंड में होने वाली कुल वर्षा की 80% बारिश सिर्फ बरसात में ही हो जाती है |

(Q16). झारखंड राज्य में किस प्रकार की वर्षा होती है ?

(A). निम्न वर्षा
(B). उच्च वर्षा
(C). मध्यम वर्षा
(D). इनमें से कोई नहीं

View Answer

Answer: (C). मध्यम वर्षा

Explanation:

#. झारखंड राज्य मध्यम वर्षा वाले क्षेत्र में आता है |

(Q17). झारखंड राज्य की औसत वार्षिक वर्षा कितनी है ?

(A). 110 cm
(B). 140 cm
(C). 150 cm
(D). 120 cm

View Answer

Answer: (B). 140 cm

Explanation:

#. झारखंड की औसत वार्षिक वर्षा 140 सेंटीमीटर है |

(Q18). झारखंड में किस महीने से शीत ऋतु की शुरुआत होती है ?

(A). अक्टूबर
(B). नवंबर
(C). दिसंबर
(D). सितंबर

View Answer

Answer: (B). नवंबर

Explanation:

#. झारखंड राज्य में शीत ऋतु का आगमन नवंबर महीने से होता है |

(Q19). झारखंड में शीत ऋतु कब से कब तक रहती है ?

(A). नवंबर से फरवरी तक
(B). दिसंबर से फरवरी तक
(C). नवंबर से मार्च तक
(D). अक्टूबर से जनवरी तक

View Answer

Answer: (A). नवंबर से फरवरी तक

Explanation:

#. झारखंड में शीत ऋतु नवंबर से फरवरी तक रहती है |

(Q20). झारखंड राज्य का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है ?

(A). नेतरहाट
(B). दक्षिणी हजारीबाग
(C). पूर्वी सिंहभूम
(D). रांची

View Answer

Answer: (A). नेतरहाट

Explanation:

#. झारखंड का सबसे ठंडा स्थान नेतरहाट है |

(Q21). निम्नलिखित में से कौन सा महीना झारखंड राज्य का सर्वाधिक ठंडा महीना होता है ?

(A). अक्टूबर
(B). जनवरी
(C). नवंबर
(D). दिसंबर

View Answer

Answer: (B). जनवरी

Explanation:

#. जनवरी झारखंड राज्य का सर्वाधिक ठंडा महीना होता है |

(Q22). निम्नलिखित में से झारखंड के किस क्षेत्र में शीत ऋतु में वर्षा होती है ?

(A). लोहरदगा
(B). गुमला
(C). दोनों (A) और (B)
(D). इनमें से कोई नहीं

View Answer

Answer: (C). दोनों (A) और (B)

Explanation:

#. लोहरदगा और गुमला झारखंड राज्य में दो ऐसे जिले हैं जहां पर शीत ऋतु में भी वर्षा होती है |

इस पेज को english में पढ़ने के लिए इस link पर क्लिक करे

All Other Related Chapters

  • झारखंड में कृषि MCQs
  • झारखंड में आपदा प्रबंधन और पर्यावरण MCQs
  • झारखंड के जंगल MCQs
  • झारखंड का भौगोलिक परिचय MCQs
  • झारखंड की भूवैज्ञानिक संरचना और भूतल स्वरूप MCQs
  • झारखंड के गर्म जलकुंड MCQs
  • झारखंड की सिंचाई प्रणाली MCQs
  • झारखंड की नदी घाटी परियोजनाएं MCQs
  • झारखंड की नदियाँ MCQs
  • झारखंड की मिट्टी MCQs
  • झारखण्ड के जलप्रपात MCQs
  • झारखंड के वन्यजीव अभयारण्य MCQs

झारखंड में कृषि MCQs

March 15, 2022 by Editorial Team

झारखण्ड सामान्य
ज्ञान Course
(हिंदी)

  • 98 in-depth video lessons
  • 2200+ MCQs eBook (Hindi)
Learn More

Contact for Jharkhand GK Course and Notes: 89368 67442

विषयझारखंड सामान्य ज्ञान
अध्यायझारखंड में कृषि MCQs
माध्यमहिंदी
बहु विकल्पीय प्रश्नो की संख्या 19

झारखंड में कृषि MCQs(Q1). झारखंड राज्य के संपूर्ण भूमि के कितने हिस्से पर कृषि कार्य की जाती है ?

(A). 22 %
(B). 23 %
(C). 24 %
(D). 25 %

View Answer

Answer: (B). 23 %

Explanation:

#. झारखंड के 23% हिस्से पर कृषि की जाती है |

(Q2). झारखंड के किस जिले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की जाने वाली है ?

(A). धनबाद
(B). हजारीबाग
(C). रांची
(D). रामगढ़

View Answer

Answer: (B). हजारीबाग

Explanation:

#. हजारीबाग जिले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना किया जाएगा |

(Q3). झारखंड में कितने क्षेत्र पर कृषि कार्य की जा सकती है ?

(A). 50 लाख हेक्टेयर
(B). 38 लाख हेक्टेयर
(C). 48 लाख हेक्टेयर
(D). 28 लाख हेक्टेयर

View Answer

Answer: (B). 38 लाख हेक्टेयर

Explanation:

#. झारखंड में कृषि कार्य कुल 38 लाख हेक्टेयर की क्षेत्र पर की जा सकती है |

(Q4). झारखंड की कितनी आबादी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है ?

(A). 80 %
(B). 15 %
(C). 70 %
(D). 20 %

View Answer

Answer: (A). 80 %

Explanation:

#. झारखंड की 80% आबादी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है |

(Q5). झारखंड में मुख्य रूप से कितने प्रकार के फसलों की खेती की जाती है ?

(A). 4
(B). 3
(C). 2
(D). 5

View Answer

Answer: (B). 3

Explanation:

#. झारखंड राज्य में मुख्य रूप से तीन फसलों की खेती की जाती है |

(Q6). झारखंड में कुल बोये जाने वाले क्षेत्र के कितने भाग पर धान की खेती होती है ?

(A). 40 %
(B). 55 %
(C). 60 %
(D). 30 %

View Answer

Answer: (C). 60 %

Explanation:

#. झारखंड के कुल बोये जाने वाले क्षेत्र के 60% हिस्से पर धान की खेती की जाती है |

(Q7). निम्नलिखित में से कौन झारखंड की प्रमुख फसल है ?

(A). मक्का
(B). धान
(C). गेहूं
(D). बाजरा

View Answer

Answer: (B). धान

Explanation:

#. धान झारखंड की प्रमुख फसल है |

(Q8). निम्नलिखित में से कितना झारखंड में जोतों का औसत आकार प्रति व्यक्ति के लिए है ?

(A). 1.17 हेक्टेयर
(B). 2.00 हेक्टेयर
(C). 1.15 हेक्टेयर
(D). 1.12 हेक्टेयर

View Answer

Answer: (A). 1.17 हेक्टेयर

Explanation:

#. झारखंड में जोतों का औसत आकार हर व्यक्ति के लिए 1.17 हेक्टेयर है |

(Q9). निम्नलिखित में से कौन झारखंड की दूसरी सबसे प्रमुख फसल है ?

(A). धान
(B). मक्का
(C). चना
(D). बाजरा

View Answer

Answer: (B). मक्का

Explanation:

#. झारखंड राज्य की दूसरी सबसे प्रमुख फसल फसल मक्का है |

(Q10). निम्नलिखित में से कितनी प्रतिशत परती भूमि झारखंड राज्य में पाई जाती है ?

(A). 14.79 %
(B). 15.00 %
(C). 20.00 %
(D). 11.12 %

View Answer

Answer: (A). 14.79 %

Explanation:

#. झारखंड में कुल परती भूमि 14.79 % है |

(Q11). झारखंड के कृषि योग्य भूमि के इतने प्रतिशत हिस्से पर रबी फसल उगाई जाती है

(A). 10 %
(B). 12 %
(C). 19 %
(D). 20 %

View Answer

Answer: (A). 10 %

Explanation:

#. झारखंड में जितने भी कृषि योग्य भूमि है उसके 10% हिस्से पर रबी फसल का उत्पादन किया जाता है |

(Q12). झारखंड राज्य का वह जिला जहां पर सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन होता है

(A). लातेहार
(B). रांची
(C). पलामू
(D). दुमका

View Answer

Answer: (C). पलामू

Explanation:

#. झारखंड में सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन पलामू जिले में होता है |

(Q13). झारखंड राज्य का दूसरा जिला जहां पर सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन होता है ?

(A). गिरिडीह
(B). पलामू
(C). लातेहार
(D). हजारीबाग

View Answer

Answer: (D). हजारीबाग

Explanation:

#. हजारीबाग झारखंड का दूसरा ऐसा जिला है जहां पर सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन किया जाता है |

(Q14). झारखंड में गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला जिला

(A). हजारीबाग
(B). गोड्डा
(C). पलामू
(D). दुमका

View Answer

Answer: (C). पलामू

Explanation:

#. गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन पलामू जिले में होता है |

(Q15). झारखंड राज्य का वह जिला जहां पर सबसे ज्यादा दलहन तिलहन का उत्पादन होता है ?

(A). चतरा
(B). राँची
(C). पलामू
(D). हजारीबाग

View Answer

Answer: (C). पलामू

Explanation:

#. झारखंड में सबसे ज्यादा दलहन तिलहन का उत्पादन पलामू जिले में होता है |

(Q16). झारखंड राज्य की प्रमुख नकदी फसल कौन है ?

(A). गन्ना
(B). रबड़
(C). चाय
(D). कपास

View Answer

Answer: (A). गन्ना

Explanation:

#. झारखंड के प्रमुख नकदी फसल गन्ना है |

(Q17). उत्पादन की दृष्टि से झारखंड राज्य का तीसरा प्रमुख फसल

(A). धान
(B). गेहूं
(C). मक्का
(D). ज्वार बाजरा

View Answer

Answer: (B). गेहूं

Explanation:

#. उत्पादन के दृष्टिकोण से झारखंड की तीसरी प्रमुख फसल गेहूं है |

(Q18). मक्का के उत्पादन में झारखंड राज्य में गिरिडीह का कौन सा स्थान है ?

(A). दूसरा
(B). तीसरा
(C). चौथा
(D). पहला

View Answer

Answer: (B). तीसरा

Explanation:

#. मक्का के उत्पादन के दृष्टिकोण से गिरिडीह का झारखंड राज्य में तीसरा स्थान है |

(Q19). झारखंड में कुल सिंचित भूमि कितनी है ?

(A). 4 लाख हेक्टेयर
(B). 3 लाख हेक्टेयर
(C). 5 लाख हेक्टेयर
(D). 2 लाख हेक्टेयर

View Answer

Answer: (B). 3 लाख हेक्टेयर

Explanation:

#. झारखंड राज्य में कुल सिंचित भूमि तीन लाख हेक्टेयर है |

इस पेज को english में पढ़ने के लिए इस link पर क्लिक करे

All Other Related Chapters

  • झारखंड की जलवायु MCQs
  • झारखंड में आपदा प्रबंधन और पर्यावरण MCQs
  • झारखंड के जंगल MCQs
  • झारखंड का भौगोलिक परिचय MCQs
  • झारखंड की भूवैज्ञानिक संरचना और भूतल स्वरूप MCQs
  • झारखंड के गर्म जलकुंड MCQs
  • झारखंड की सिंचाई प्रणाली MCQs
  • झारखंड की नदी घाटी परियोजनाएं MCQs
  • झारखंड की नदियाँ MCQs
  • झारखंड की मिट्टी MCQs
  • झारखण्ड के जलप्रपात MCQs
  • झारखंड के वन्यजीव अभयारण्य MCQs
  • « Go to Previous Page
  • Page 1
  • Page 2

Footer

Important Link

  • Watch YouTube Videos
  • English Website

Link

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Search

Copyright © 2025 Sharmishtha Academy | All rights reserved.