• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • Watch YouTube Videos
  • English Website
  • About Us
  • Contact Us

Sharmishtha Academy

Home » झारखंड का भूगोल MCQs » झारखंड में कृषि MCQs

झारखंड में कृषि MCQs

March 15, 2022 by Editorial Team

झारखण्ड सामान्य
ज्ञान Course
(हिंदी)

  • 98 in-depth video lessons
  • 2200+ MCQs eBook (Hindi)
Learn More

Contact for Jharkhand GK Course and Notes: 89368 67442

विषयझारखंड सामान्य ज्ञान
अध्यायझारखंड में कृषि MCQs
माध्यमहिंदी
बहु विकल्पीय प्रश्नो की संख्या 19

झारखंड में कृषि MCQs(Q1). झारखंड राज्य के संपूर्ण भूमि के कितने हिस्से पर कृषि कार्य की जाती है ?

(A). 22 %
(B). 23 %
(C). 24 %
(D). 25 %

View Answer

Answer: (B). 23 %

Explanation:

#. झारखंड के 23% हिस्से पर कृषि की जाती है |

(Q2). झारखंड के किस जिले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की जाने वाली है ?

(A). धनबाद
(B). हजारीबाग
(C). रांची
(D). रामगढ़

View Answer

Answer: (B). हजारीबाग

Explanation:

#. हजारीबाग जिले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना किया जाएगा |

(Q3). झारखंड में कितने क्षेत्र पर कृषि कार्य की जा सकती है ?

(A). 50 लाख हेक्टेयर
(B). 38 लाख हेक्टेयर
(C). 48 लाख हेक्टेयर
(D). 28 लाख हेक्टेयर

View Answer

Answer: (B). 38 लाख हेक्टेयर

Explanation:

#. झारखंड में कृषि कार्य कुल 38 लाख हेक्टेयर की क्षेत्र पर की जा सकती है |

(Q4). झारखंड की कितनी आबादी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है ?

(A). 80 %
(B). 15 %
(C). 70 %
(D). 20 %

View Answer

Answer: (A). 80 %

Explanation:

#. झारखंड की 80% आबादी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है |

(Q5). झारखंड में मुख्य रूप से कितने प्रकार के फसलों की खेती की जाती है ?

(A). 4
(B). 3
(C). 2
(D). 5

View Answer

Answer: (B). 3

Explanation:

#. झारखंड राज्य में मुख्य रूप से तीन फसलों की खेती की जाती है |

(Q6). झारखंड में कुल बोये जाने वाले क्षेत्र के कितने भाग पर धान की खेती होती है ?

(A). 40 %
(B). 55 %
(C). 60 %
(D). 30 %

View Answer

Answer: (C). 60 %

Explanation:

#. झारखंड के कुल बोये जाने वाले क्षेत्र के 60% हिस्से पर धान की खेती की जाती है |

(Q7). निम्नलिखित में से कौन झारखंड की प्रमुख फसल है ?

(A). मक्का
(B). धान
(C). गेहूं
(D). बाजरा

View Answer

Answer: (B). धान

Explanation:

#. धान झारखंड की प्रमुख फसल है |

(Q8). निम्नलिखित में से कितना झारखंड में जोतों का औसत आकार प्रति व्यक्ति के लिए है ?

(A). 1.17 हेक्टेयर
(B). 2.00 हेक्टेयर
(C). 1.15 हेक्टेयर
(D). 1.12 हेक्टेयर

View Answer

Answer: (A). 1.17 हेक्टेयर

Explanation:

#. झारखंड में जोतों का औसत आकार हर व्यक्ति के लिए 1.17 हेक्टेयर है |

(Q9). निम्नलिखित में से कौन झारखंड की दूसरी सबसे प्रमुख फसल है ?

(A). धान
(B). मक्का
(C). चना
(D). बाजरा

View Answer

Answer: (B). मक्का

Explanation:

#. झारखंड राज्य की दूसरी सबसे प्रमुख फसल फसल मक्का है |

(Q10). निम्नलिखित में से कितनी प्रतिशत परती भूमि झारखंड राज्य में पाई जाती है ?

(A). 14.79 %
(B). 15.00 %
(C). 20.00 %
(D). 11.12 %

View Answer

Answer: (A). 14.79 %

Explanation:

#. झारखंड में कुल परती भूमि 14.79 % है |

(Q11). झारखंड के कृषि योग्य भूमि के इतने प्रतिशत हिस्से पर रबी फसल उगाई जाती है

(A). 10 %
(B). 12 %
(C). 19 %
(D). 20 %

View Answer

Answer: (A). 10 %

Explanation:

#. झारखंड में जितने भी कृषि योग्य भूमि है उसके 10% हिस्से पर रबी फसल का उत्पादन किया जाता है |

(Q12). झारखंड राज्य का वह जिला जहां पर सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन होता है

(A). लातेहार
(B). रांची
(C). पलामू
(D). दुमका

View Answer

Answer: (C). पलामू

Explanation:

#. झारखंड में सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन पलामू जिले में होता है |

(Q13). झारखंड राज्य का दूसरा जिला जहां पर सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन होता है ?

(A). गिरिडीह
(B). पलामू
(C). लातेहार
(D). हजारीबाग

View Answer

Answer: (D). हजारीबाग

Explanation:

#. हजारीबाग झारखंड का दूसरा ऐसा जिला है जहां पर सबसे ज्यादा मक्का का उत्पादन किया जाता है |

(Q14). झारखंड में गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला जिला

(A). हजारीबाग
(B). गोड्डा
(C). पलामू
(D). दुमका

View Answer

Answer: (C). पलामू

Explanation:

#. गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन पलामू जिले में होता है |

(Q15). झारखंड राज्य का वह जिला जहां पर सबसे ज्यादा दलहन तिलहन का उत्पादन होता है ?

(A). चतरा
(B). राँची
(C). पलामू
(D). हजारीबाग

View Answer

Answer: (C). पलामू

Explanation:

#. झारखंड में सबसे ज्यादा दलहन तिलहन का उत्पादन पलामू जिले में होता है |

(Q16). झारखंड राज्य की प्रमुख नकदी फसल कौन है ?

(A). गन्ना
(B). रबड़
(C). चाय
(D). कपास

View Answer

Answer: (A). गन्ना

Explanation:

#. झारखंड के प्रमुख नकदी फसल गन्ना है |

(Q17). उत्पादन की दृष्टि से झारखंड राज्य का तीसरा प्रमुख फसल

(A). धान
(B). गेहूं
(C). मक्का
(D). ज्वार बाजरा

View Answer

Answer: (B). गेहूं

Explanation:

#. उत्पादन के दृष्टिकोण से झारखंड की तीसरी प्रमुख फसल गेहूं है |

(Q18). मक्का के उत्पादन में झारखंड राज्य में गिरिडीह का कौन सा स्थान है ?

(A). दूसरा
(B). तीसरा
(C). चौथा
(D). पहला

View Answer

Answer: (B). तीसरा

Explanation:

#. मक्का के उत्पादन के दृष्टिकोण से गिरिडीह का झारखंड राज्य में तीसरा स्थान है |

(Q19). झारखंड में कुल सिंचित भूमि कितनी है ?

(A). 4 लाख हेक्टेयर
(B). 3 लाख हेक्टेयर
(C). 5 लाख हेक्टेयर
(D). 2 लाख हेक्टेयर

View Answer

Answer: (B). 3 लाख हेक्टेयर

Explanation:

#. झारखंड राज्य में कुल सिंचित भूमि तीन लाख हेक्टेयर है |

इस पेज को english में पढ़ने के लिए इस link पर क्लिक करे

All Other Related Chapters

  • झारखंड की जलवायु MCQs
  • झारखंड में आपदा प्रबंधन और पर्यावरण MCQs
  • झारखंड के जंगल MCQs
  • झारखंड का भौगोलिक परिचय MCQs
  • झारखंड की भूवैज्ञानिक संरचना और भूतल स्वरूप MCQs
  • झारखंड के गर्म जलकुंड MCQs
  • झारखंड की सिंचाई प्रणाली MCQs
  • झारखंड की नदी घाटी परियोजनाएं MCQs
  • झारखंड की नदियाँ MCQs
  • झारखंड की मिट्टी MCQs
  • झारखण्ड के जलप्रपात MCQs
  • झारखंड के वन्यजीव अभयारण्य MCQs

Filed Under: झारखंड का भूगोल MCQs

Primary Sidebar

Search

Footer

Important Link

  • Watch YouTube Videos
  • English Website

Link

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Search

Copyright © 2025 Sharmishtha Academy | All rights reserved.